May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2024। सोमवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने जनसेवा केंद्र पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और समाधान के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए। सारस्वत ने ग्रामीणों से भी जागरूक होकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बिजली, पानी के मुद्दे छाए रहें। विधायक के निजी सहायक रजनीकांत सारस्वत ने बताया की बिजली व पानी की समस्याओं के लिए विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शीघ्र समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों को जनहित के कार्य त्वरित गति से करने की बात कही। सारस्वत ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा गरीब, महिला, युवा, किसान सहित सभी वर्गों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ जनता को देने के लिए प्रयास करने की बात कही। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।