May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2024। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने शहर के अंदर से निकल रहें नेशनल हाईवे को बाईपास निकालने की मांग उठाई है। विधायक ने उपमुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री को पत्र देते हुए बताया कि जयपुर बीकानेर हाइवे पर स्थित शहर में 75 हजार से अधिक आबादी हो गयी है। वहीं रेलवे स्टेशन व अनाज मंडी सहित सरकारी कार्यालयों में जाने के लिए आमजन को इस रोड को पार करना होता है। घुमचक्कर का इलाका घनी आबादी में आ गया है और ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गयी है। सारस्वत ने मंत्री से पीडब्ल्यूडी को इस सड़क को शहर के बाहर से बाईपास निकालने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।