May 20, 2026
banner[1]

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2023। क्षेत्र के गांव इंदपालसर सांखलान व इंदपालसर गुसाईसर में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर केन्द्र सरकार की योजनाओं पर निर्धारित फिल्म दिखाई गई वहीं नागरिकों ने विकसित भारत की शपथ ली। दोनों ही शिविरों का निरीक्षण करने विधायक ताराचंद सारस्वत भी पहुंचे। सारस्वत ने शिविरों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया व अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही। यहां ड्रोन से फसलों में उर्वरकों व कीटनाशकों के छिड़काव प्रदर्शन को देखा और उन्नत कृषि में इसे अपनाने की किसानों से बात कही। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनेक महिलाओं की गोद भराई की गई व उन्हें पोषण युक्त आहार ग्रहण करने की प्रेरणा दी गई। वहीं 6 माह के बाद बच्चों को पोषण युक्त आहार खिलाने की बात कही गई। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन व चूल्हे भेंट दिए गए। मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। सारस्वत ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का सरल व प्रभावी माध्यम बन रही है। इस यात्रा के माध्यम से जन जन में  ‘विकसित भारत का निर्माण’ का संकल्प मजबूत होगा और प्रति व्यक्ति अपना योगदान इसमें देने की प्रवृत्ति का विकास भी होगा। इस दौरान तहसीलदार राजवीरसिंह, विकास अधिकारी भवानीसिंह, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. केशव, महिला एवम बाल विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

यात्रा का गांवो में उत्साह, सरपंचो ने किया स्वागत।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा रथ के पहुंचने पर इंदपालसर सांखलान सरपंच भंवरलाल जाखड़ व इंदपालसर गुसाईसर सरपंच गंगा देवी नायक की अगुवाई में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया व बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। बड़ी संख्या दोनों शिविरों में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए गए व 17 फ्लैगशिप योजनाओं में पात्रों का चिह्नीकरण किया गया। अनेक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीण बालिकाओं ने विधायक के साथ सेल्फी भी ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने बच्चे को करवाया अन्नप्राशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर व चूल्हे का वितरण किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने विधायक के साथ खिंचवाया फोटो, हुई प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने खेत में पहुंचकर ड्रोन द्वारा होने वाले छिड़काव का प्रदर्शन देखा।