May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से एक और नवयुवती गायब हो गई है एवं परेशान परिजन उसें ढूंढने के लिए दर दर भटक रहे है। कस्बे के बिग्गाबास निवासी युवती गुड़िया नट गत 11 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे अपने नए कपड़े सिलवाने के लिए अपने घर से बाजार के लिए निकली थी लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंची है। ऐसे में परेशान उसकी वृद्ध मां ने उसे रिश्तेदारों व समाज में कई जगहों पर ढूंढा एवं नहीं मिलने पर थाने पहुंच कर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई है। गुड़िया की मां झिणकारी देवी पत्नी शौकिन नट ने गुमशुदगी में बताया कि उसकी बेटी का विवाह हो चुका था एवं ससुराल पक्ष से अनबन के कारण उसका विवाह-विच्छेद कर दिया गया। गुडिया गत करीब छह माह से उसके पास ही रहती थी एवं अब अचानक से गायब हो गई है।