May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के कोरोना वारियर्स सफाईकर्मियों ने स्टेशन रोड को आज वन-वे कर दिया व लॉकडाउन के चलते यहां आवागमन नहीं है और ऐसे में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ये कर्मचारी पालिका एसआई हरीश गुर्जर के नेतृत्व में कस्बे की नालियों की सफाई में जुटें है जिससे मानसून के आने पर होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। हालांकि सफाई के दौरान भी पालिककर्मी कहीं कहीं विरोध का सामना कर रहें है ऐसे में गुर्जर ने कहा कि लोगों को भी अपने नागरिक धर्म का पालन करना चाहिए और सफाई व्यवस्था में सहयोग देना चाहिए। घर बैठे क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जो आपको अपने क्षेत्र की पल पल की खबरों से अपडेट रखता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाकर्मियो ने स्टेशन रोड को वन-वे किया और सफाई अभियान में जुटें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुछ लोग सफाई अभियान के दौरान भी पालिका कर्मियों से उलझ रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉक डाउन होने के कारण व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।