May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2024। क्षेत्र में बीती रात गांव बापेऊ में स्थित एक घर में लगी आग में एक गाय व दो बकरियां जिंदा जल गई है। एक बकरी व एक बछिया बुरी तरह से झुलस गए है। पीड़ित 29 वर्षीय मांगीनाथ पुत्र नत्थूनाथ ने पड़ौसी महिला पर उसके परिवार को जिंदा जलाकर मारने की नियत से आग लगाने का आरोप लगाते हुए सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि रात करीब 9 बजे उसके पड़ौसी अमरनाथ पुत्र हरिनाथ की पत्नी सुनिता सारण ने अपने घर की छत से मेरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। रात करीब 1 बजे आरोपी महिला ने उसके छोटे भाई की पत्नी माया व उसका 2 वर्षीय बालक जिस छपरे में सो रहें थे उसे आग लगा दी। परिवादी ने नींद खुली तो उसने माया व बालक को छपरे से बाहर निकाला और पास के छपरे में बंधे पशु जिंदा जल गए। आरोपी महिला ने वहीं खड़ी इनोवा गाड़ी को भी आग लगा दी जिससे वह भी जल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दे दी है।