May 20, 2026
000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गुरूवार रात से चल रहे तेरापंथ युवक परिषद के चुनाव में नाटकीय घटनाक्रम अभी जारी है लेकिन दूसरी और परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरूवार रात को हुए निर्वाचन को ही उचित प्रतीत माना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां गुरूवार रात को 6 बजे से 8 बजे तक चले मतदान प्रक्रिया के बाद टास के माध्यम से मनीष नौलखा को विजयी घोषित किया गया था। लेकिन एक वोट खारीज होने के प्रकरण ने तुल पकड़ लिया एवं निर्वाचन अधिकारी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए विवाद शुरू हो गया था। विवाद में दूसरे पक्ष द्वारा तेरापंथ सेवा केन्द्र के बाहर अभी तक धरना एवं अनशन जारी है। वहीं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल दुगड़ से रिपोर्ट ली है एवं रिपोर्ट के अवलोकन पश्चात समस्त परिदृश्य को देखते हुए मनीष नौलखा के निर्वाचन को उचित प्रतीत होने की बात कही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीदवार विशेष को पूर्व तक की प्रक्रिया पर किसी प्रकार की आपत्ति होने पर उस मुद्दे के निष्पादन तक टास के सहमत नहीं होने चाहिए की बात कही है। साथ ही श्रावक संदेशिका के अनुसार धरना आदि को वर्जित होने की जानकारी भी दी है। वहीं दूसरी और धरना अभी जारी है एवं तेरापंथ समाज की आंतरिक संस्था में इस प्रकार का विवाद होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन रहा है।