May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2020।
नमस्कार। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के इस विशेष वीडियो में सभी दर्शकों का स्वागत, आज हम आपको जयपुर-बीकानेर नेशनल हाइवे पर गौवंश का साम्राज्य दिखा रहे हैं। अगर आप जयपुर से बीकानेर या बीकानेर से जयपुर की ओर जा रहे हैं तो आपको फतेहपुर के पास कुछ अधिक ही सावधानी रखने की जरूरत है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि फतेहपुर के आसपास के गांवो से खेतो से बेसहारा देशी गोवंश के हजारों पशु हाइवे पर दौड़ रहे हैं। इन गौवंशजो को किसान अपने अपने गांवो से, खेतो से निकाल कर हाइवे पर ला रहे हैं और पुलिस भी दुर्घटनाओं के अंदेशे से इनके साथ चल रही है। फतेहपुर सदर थाना से जानकारी प्राप्त हुई कि हजारों की संख्या में इस गोवंश को फतेहपुर बीहड़ में पहुंचाया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में गोवंश को देख कर यहां से गुजरने वाले वाहनो के सवार भी रोमांचित हो रहे हैं। लोग अपनी गाड़िया रोक कर वहां वीडियो बना रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आज तो ये हजारो की संख्या में गोवंश फतेहपुर के बीहड़ में छोड़ दिया जाएगा पर आने वाले दिनों में इस बीहड़ के बीच में से हाइवे पर से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन इस गोवंश की टक्कर से दुर्घटनाओं के अंदेशे भी बढ़ गए है। इससे न जाने कितने हादसे होंगे।