






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। आगामी 14 मई को क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा में गौशाला के भव्य द्वार का अनावरण समारोह पूर्वक किया जाएगा। कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू द्वारा निर्मित इस द्वार का अनावरण योगी मोहननाथ जी महाराज त्यागी के हाथों होगा। भादू ने अपने पिता चूनाराम भादू व दादा भोमाराम भादू की स्मृति में गौसेवा के लिए इस द्वार का निर्माण करवाया है। उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक अतिथि व ग्रामीण शामिल होंगे। कार्यक्रम 14 मई, गुरूवार को सुबह सवा ग्यारह बजे आयोजित होगा व उसके बाद सवा बारह बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। गौशाला समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।




