May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-21 at 22.16.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2024। मंगलवार को सेनजी मंदिर में आयोजित हुए चुनावों में सेन समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार नाई ने बुधवार को अपनी कार्यसमिति का गठन किया है। मनोज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यकारिणी में शहरी एवं देहात क्षेत्र के प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है एवं सभी के सहयोग से समाज विकास के कार्यों को गति दी जाएगी। कार्यसमिति के गठन के साथ ही भवन व छात्रावास के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यसमिति में गौरीशंकर फुलभाटी को संरक्षक, गणेश जाखड़ को सहसंरक्षक, द्वारका प्रसाद जैसलसर को महामंत्री, मनोज पंवार, बजरंग जाखड़, रामलाल फुलभाटी, मदनलाल गोला को उपाध्यक्ष, शिवप्रसाद पंवार, पप्पु नाई नौसरिया, मोतीलाल गहलोत, छगनलाल गहलोत, फुसाराम गौड़ को मंत्री, लालचंद झिंझभाटी को कोषाध्यक्ष, सुशील टाक को सहकोषाध्यक्ष, राकेश गहलोत को कार्यालय मंत्री मनोनीत किया है। साथ ही कमल नाई बापेऊ, सीताराम नाई पुदंलसर, सोहनलाल नाई कित्तासर, तोलाराम नाई ल्होड़ेंरा, गोपाल गौड़ धीरदेसर पुरोहितान, रूघलाल नाई मोमासर, हनुमान नाई रामसरा, मोहनलाल गहलोत लखासर, हनुमान नाई लाधडिया, सीताराम फुलभाटी मोमासर, बीरमाराम नाई कल्याणसर, चंपालाल नाई मोमासर, हनुमान टोकसिया, विमल पंवार, संतोष जाखड़, श्रीचंद सोलंकी, दुर्गाराम जाखड़, गौरीशंकर पंवार, शिवरतन, महावीर जाखड़, कोजुराम गहलोत, मूलचंद टाक, मदनलाल चौहान, किशन चौहान, जेठाराम चौहान, पांचीलाल गौड़, लूणकरण सिंहराजभाटी, शिवरतन गोला, बजरंग सिंहराजभाटी, राजू सिंहराजभाटी, ज्ञानाराम झिंझभाटी, भरत कुमार आडसर, ओमप्रकाश खटोड़ जाखासर, हरिप्रसाद टोकसिया, सेवाराम धांधल, हरिप्रसाद सोलंकी, मघाराम नाई भोजास को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। साथ ही राजू टाक, नंदलाल धांधल, बजरंग जाड़ीवाल, जितेन्द्र मारू, किशोर मारू, अंकेश फुलभाटी, जितेन्द्र टाक, जगदीश गोला, गिरधारी फुलभाटी जगदीश धांधल, कमल खीची, दिलिप जाखड़, संतोष जाखड़, संतोष गोला टीएसएस, बनवारी जाखड़ कालूबास, शंकर गौड़, तुलसीराम गौड, रमेश गौड धीरदेसर पुरोहितान को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चुना गया है। समिति गठन के साथ ही समाज विकास पर चर्चा की गई।