






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2025। आज ग्राम पंचायत धनेरू में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। यहां पांच खातेदार कुमनाथ, भागुनाथ, शांति देवी, खींवनाथ और नथाराम के संयुक्त खाते का विभाजन कर परिवार की वर्षों से लंबित समस्या का समाधान किया गया। सरपंच मोहन स्वामी ने बताया कि परिवार का संयुक्त खेत खसरा नम्बर 262, क्षेत्रफल 6.63 हैक्टेयर पर था। जिसका विभाजन लंबे समय से करवाना था। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार विनोद कुमार मीणा ने टीम को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिविर में खाता विभाजन कर प्रशासन द्वारा पांचों खातेदारों को कागजात सौंप दिए गए। परिवार ने प्रशासन व सरपंच का आभार जताया। दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उचित आहार लेने के बारे में बताते हुए सुरक्षित प्रसव की जानकारी दी गई। शिविर में रोगियों की जांच, बिजली की समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज धायल, बिजली विभाग से हर्षवर्द्धन वैष्णव सहित अन्य विभागों के कार्मिक मौजूद रहें। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा भी धनेरू पहुंचे और शिविर का निरीक्षण किया। शर्मा ने शिविर में विभिन्न विभागों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। यहां पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नत्थाराम रेवाड़, भंवरलाल, मोहनलाल रेवाड़, रामलाल जोशी सहित अनेक ग्रामीण शिविर में पहुंचे।






