May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ की जनता ही मेरा घर, मेरा परिवार है और जनता के हर सुख दुख में सदैव साथ खड़ा रहूंगा। यह उदघोषणा क्षेत्र के किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने सोमवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले निकाली जा रही किसान ग्राम चौपाल यात्रा के चौथे दिन की। यात्रा चौथे दिन क्षेत्र के गांव मोमासर, सतासर, लिखमादेसर, रेवाड़ा, कुंतासर, धीरदेसर चोटियान, कितासर भाटियान, कितासर बिदावतान, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरा, जैसलसर, अभयसिंहपूरा व अमृतवासी में पहुंची एवं सभी गांवों में किसान चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों के दौरान जाखड़ द्वारा ग्रामीणों को किसान हितों के लिए एकजुट रहने, जागरूक रहने का संदेश दिया एवं ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। जाखड़ ने समस्याओं से संबधित विभागों के अधिकारियों से चौपाल से ही फोन पर वार्ता की एवं समाधान के प्रयास किए। इस दौरान इन गांवों में अपना संस्थान के तत्वाधान में पौधा वितरण भी किया गया एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया। सोमवार को यात्रा में भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्ने सिंह, तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह, उपाध्यक्ष भैरा राम, तहसील मंत्री अजीत सिंह, किशनलाल, चेतनराम आदि कार्यकर्ता साथ रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ की यात्रा को मिल रहा ग्रामीणों का सर्मथन, बड़ी संख्या में पहुंच रहे है, ग्राम चौपालों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की जनता ही मेरा घर, मेरा परिवार, जाखड़ ने दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पर्यावरण संरक्षण की भी दिलवाई शपथ।