






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2022। गांव सुरजनसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नो बैग डे धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच ओमप्रकाश ने विद्यार्थियों को पढ़ने व खेलने में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। शर्मा ने कहा कि बच्चे खेल के साथ शिक्षा में पूरा ध्यान देवें व गांव का नाम रोशन के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। शर्मा ने राज्य स्तर पर चयनित हुए चार खिलाड़ियों को नगदी पुरस्कार दिए तथा जिला स्तर पर उपविजेता रहें खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को परिश्रम से जीवन में अपना मुकाम बनाने की बात समझाई और सभी का आभार जताया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। स्कूल स्टॉफ ने व्यवस्था संबंधी सेवाएं दी।








