






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2022। बिजली विभाग में सुनवाई नहीं होने की शिकायतें लगातार होती है और आज विभाग की बेपरवाही से ग्रामीण नौनीहालों की फिक्र में परेशान हो रहें है। मामला क्षेत्र के गांव मोमासर का है जहां आम रास्ते पर एक करंट छोड़ता पोल खड़ा है। ग्रामीण लगातार इसे ठीक करने की मांग विभाग से कर रहें है परंतु सुनवाई नहीं होने की बात कह रहे है। गांव के शिव मंदिर के पास स्थित इस खम्भे के सामने ही दुकान करने वाले श्रवण कुमार नाई ने बताया कि ये बच्चों का स्कूली रास्ता है और आस पास के ग्रामीणों ने कई बार विभाग से इसे ठीक करने की मांग की है। आज सुबह ही इस पोल के करंट की चपेट में आकर एक बछड़े ने प्राण गवां दिए है। ग्रामीण इसे दुरस्त करने की मांग के साथ विद्युत विभाग के साहब से सुनवाई करने की गुहार लगा रहें है।





