May 21, 2026
बिंझासर व इंदपालसर सांखलान में पुलिस ने ग्रामीणों को एकत्र किया.? पढ़ें क्यों.?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। बीकानेर एसपी योगेश यादव ने पूरे संभाग में लोगों से संवाद करते हुए सद्भाव को बढ़ावा देने व शांति सुरक्षा कायम रखने के लिए गांव गांव नई पहल की जा रही है। ग्राम पंचायतों पर ग्रामीणों को एकत्र कर बीट कांस्टेबल द्वारा उन्हें सतर्क रहते हुए सुरक्षित रहने की बात समझाई जा रही है। गांवो में सौहार्द का माहौल बना रहें इसके लिए जिम्मेदार ग्रामीणों को जिम्मेदारी निभाने की अपील की जा रही है। आज ग्राम पंचायत इंदपालसर सांखलान में सरपंच हरिराम जाखड़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीट कांस्टेबल ने अजीत सिंह ने ग्रामीणों को शांति व सुरक्षा के लिए जागरूक होने की बात कही। अजीत सिंह ने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए सभी ग्रामीण अपनी सकारात्मक भूमिका निभाए व पुलिस के सहयोगी बनें। यहां बैठक में ओमप्रकाश, शिवराम, बाबूलाल, छोटूराम, भंवरलाल, राजूराम राईका, मीनाक्षी, कमलादेवी, सुशीलादेवी, काली सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। शनिवार को ग्राम पंचायत बींझासर में सरपंच मुखराम नैण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। सरपंच ने ग्रामीणों ने किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। बीट कांस्टेबल ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए सावधान रहने की बात कही तथा मोटरसाइकिल पर सफर करने से पहले हेलमेट पहनने को सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में पंच, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम रक्षक मौजूद रहें। इस दौरान ईश्वरराम, सांवरमल, सोहनराम, ओमप्रकाश, कालूराम, चौखाराम, जेठदास, बजरंगलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बींझासर में सरपंच मुखराम नैण की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत इंदपालसर सांखलान में कांस्टेबल अजीत सिंह ने ग्रामीणों से पुलिस सहयोगी बनने की बात कही।