May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में इन दिनों लगभग हर ढाबे और होटल पर शराब की अवैध बिक्री की जा रही है एवं मुख्य सडकों पर शहर की आबादी से अलग इन होटलों में तो एक तरह से अवैध बार का संचालन किया जा रहा है। ऐसे ही एक होटल पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दबिश देकर वहां से बडी मात्रा में अवैध शराब एवं बियर जब्त की है। प्रशिक्षु आर.पी.एस जनरैलसिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बीकानेर की और स्थित होटल मेरा मन में शराब की अवैध बिक्री की सूचना थी एवं इस पर कार्यवाही करते हुए होटल की तलाशी ली गई। तलाशी में होटल से 24 बोतल टर्बाक बीयर, 20 पव्वे मैकडोल नम्बर 1, 24 पव्वे इम्पीरियरल ब्लू, 14 पव्वे रॉयल स्टैग के बरादम किए गए। शराब बरामदगी के बाद होटल संचालक अनिल कुमार को गिरफ्तार भी किया गया। प्रकरण में देर रात को मामला दर्ज किया गया।