






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। सीकर में पुलिस पर फायर कर एक हैड कांस्टेबल को घायल करने वाले बदमाशों ने वारदात की देर रात को करीब 1.45 बजे नेशनल हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ से 13 किलोमीटर दूर स्थित लखासर टोल का बैरियर तोड़ दिया और भाग गए। टोल प्लाजा प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी की गाड़ी के नम्बर तक नही देख पाए। बदमाश लखासर से बीकानेर की ओर भागे ओर तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस को सूचना देने के बाद मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना, जिला स्पेशल टीम, चुरू पुलिस और सीकर पुलिस की टीमो ने टोल प्लाजा के कैमरे खंगाले है और लुटेरों के पीछे लगी हुई है। तीन जिलों की पुलिस इन बदमाशों को श्रीडूंगरगढ़ व आस पास के इलाके और लिंक रोड खंगाल रही है। नाकाबंदी कर वाहनों पर नजर रखी जा रही है। ध्यान रहें की सोमवार देर रात को जयपुर के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार और हैड कांस्टेबल मनेंद्र सीकर से वापस लौट रहे थे। इस दौरान राणोली में ढाबे पर खाना खाने रूके थे। सिविल ड्रेस में होने के कारण बदमाशों ने उनसे कार की चाबी मांगी। नहीं देने पर फायरिंग कर दी जिसमें इंस्पेक्टर तो बच गए लेकिन हैड कांस्टेबल के पेट में गोली लगी। उसे जयपुर ले जाया गया जहां अस्पताल में इलाज चल रहा है।



