August 30, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2024। बंदूक लेकर घुम रहें युवक को पुलिस ने पकड़कर हवालात में बंद किया। सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार ने गश्त के दौरान रविवार सुबह 11.10 बजे बाधनू से सांवतसर मार्ग पर सावंतसर की रोही में बापेऊ निवासी 30 वर्षीय दीपाराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से अवैध देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दे दी है।