






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2025। शहर उपाध्यक्ष नंदू गोदारा ने अपने साथी के खेत में “मन की बात” कार्यक्रम को सुना वहीं श्रवण मलघट ने अपने घर पर कार्यक्रम सुना। कालू बास अंबेडकर चौक से मंत्री भरत जोशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से “मन की बात” सुनी, शहर महामंत्री संदीप क़ायल ने बूथ संख्या 98 के कार्यकर्ताओं के साथ “मन की बात” कार्यक्रम को सुना, शहर मंत्री महेंद्र पुरोहित ने अपने परिवार के साथ “मन की बात” सुनी, इसके साथ ही अनेक बूथों पर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना और उस पर चर्चा की है। ये सफल आयोजन हुआ श्रीडूंगरगढ़ नगर मंडल के आह्वान पर, रविवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडल स्तर से बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” एकसाथ कार्यकर्ताओं ने सुनी है। नगर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने बताया कि कार्यकर्ता उत्साह के साथ कार्यक्रम से जुडे और एकसाथ अलग अलग स्थानों पर “मन की बात” सुनी। दर्जी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने आपातकाल के काले अध्याय पर विस्तार से चर्चा की और देशवासियों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्य सफलता और भारत के ट्रेकोमा-मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भी प्रकाश डाला। मंडल महामंत्री मदन सोनी ने कहा कि “मन की बात” न केवल प्रधानमंत्री जी का संवाद है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह कार्यक्रम आमजन को जागरूक करने और राष्ट्रीय मुद्दों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वहीं विधायक सेवा केंद्र में नेताओं वे कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मन की बात सुनी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि आज के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वदेशी प्रोडक्ट को अपनाने ओर लघु एवं गृह उद्योग आदि के माध्यम से आमजन को सशक्त बनाना रोजगार बढ़ाना खेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, हेमनाथ जाखड़, पूर्व सरपंच समुंदर सिंह, महेश राजोतिया, बजरंग मूंधड़ा, रामूनाथ जाखड़, भवानीप्रकाश तावनिया, हरिशंकर पुरोहित, भगवान सिंह तंवर, आईदान शर्मा, कुशलाराम मेघवाल, श्रवण मेघवाल, मालाराम तापड़िया, अंकित तापड़िया, प्रकाश, राजेश मीणा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट के आग्रह पर गांव मिंगसरिया बूथ के कार्यकर्ताओं मन की बात सुनी जिसमें बूथ अध्यक्ष संदीप सिंह मिंगसरिया, अशोक सिंह, भवानी सिंह , प्रभु सिंह हंसावत, जगमाल सिंह हंसावत, मुकेश सिंह, पाबूदान सिंह हंसावत, योगेंद्र सिंह, सहीराम नोसरिया , जितेंद्र सिंह, राधेश्याम गोदारा, रामनिवास प्रजापत, नरेन्द्र सिंह, राजू मेघवाल, तुलछाराम प्रजापत आदि भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।







