May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2021। देश का प्रत्येक युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही लोकतंत्र की परिभाषा को आत्मसात करें एवं निष्पक्ष मतदान के लिए स्वयं को तैयार करे इस लक्ष्य से निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष अभियान चला कर स्कूलों में ही 11वीं, 12वीं के बच्चों को निर्वाचन संबधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग की इस योजना के तहत क्षेत्र के राउमावि में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया गया है एवं इन क्लबों के तत्वाधान में विद्यालयों में प्रशिक्षण शुरू भी हो गए है। शनिवार को विश्व खाद्य दिवस के मौके पर कस्बे के रामउावि में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्राचार्य आदूराम जाखड़ ने स्वस्थ लोकतंत्र में जनता की जागरूकता से चुनी सरकार ही जन कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से आमजन का जीवन बेहतर बना सकने की बात कही। क्लब प्रभारी बालाराम मेघवाल ने स्वस्थ एवं सुदृढ लोकतंत्र के लिए मत का महत्व बताया तथा 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसएलएमटी डॉ. राधाकिशन सोनी ने विद्यार्थियों को वोटर हेल्प लाइन ऐप के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए रात्रि में विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घरों में मुख्य द्वार पर दीपदान करने संकल्प लिया। परिचर्चा में पर्यवेक्षक राज शर्मा तथा बीएलओ लीलाधर ने भी भाग लिया।