May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ संघर्षशील किसानों की धरती है और आगामी बिजाई के समय दिसंबर व जनवरी में किसानों को पूरी बिजली देने का सरकार पूरा प्रयास करेगी। ये कहा नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने गांव शेरुणा में विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में। यहां महिया सहित जनप्रतिनिधियों ने 51 किलो फूलों की माला मंत्री भाटी को पहनाई व साफा बंधवा कर शॉल उढ़ाया। महिया ने मंत्री से कृषि बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण जीएसएसों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाने व बिजली संबंधित अनेक कार्य करने का आग्रह किया। इस पर भाटी ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर सभी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। इस दौरान यहां जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहें। यहां मालचंद नैण, भागूराम सहू, नारायणनाथ सिद्ध, मोहनलाल भादू, नत्थुराम मंडा, भंवरलाल बाना, सुनील मलिक, सुनील कुमार दुगरिया, लालूराम सारण, ओमप्रकाश भादू, नंदकिशोर बिहानी, गिरधारी सिंह, शिवजोशी, खिराजा राम, शिव दान सिंह, बेगराज लूखा, केशराराम मेघवाल, पीराराम नायक, मोडाराम महिया, सीताराम गोदारा, पन्ना नाथ, स्वरूपनाथ सिद्ध, रामूनाथ सिद्ध, बन्नानाथ, गणेशाराम, राजेश भादू, हेतराम, नारायणराम मेघवाल, छोटूराम मेघवाल, शेखर रेगर, दानाराम प्रजापत, राजेश सारण, ओमप्रकाश मेघवाल, ताहिर, मूलाराम गोदारा, दानाराम भादू, अमित कर्वा, केशराम मेघवाल, मोहन लाल गिवारिया पूर्व पार्षद, हनुमान मेघवाल मनोनीत पार्षद, लोकेश नाथ, चुन्नीलाल टाडा, रोहिताश सारण, भंवर लाल सारण, सांवर मल सारस्वत, हरी सिखवाल, भंवरलाल जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

लखासर में मंत्रीजी का स्वागत, मिला गौशाला को ट्यूबवेल कनेक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री भंवरसिंह भाटी का श्रीडूंगरगढ़ में पग पग पर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत लखासर में सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी की अगुवाई में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। खिलेरी ने मंत्री से गौशाला में ट्यूबवेल कनेक्शन करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया जिस पर भाटी ने तुरन्त कनेक्शन करने के आदेश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उपसंरपच सज्जन सिंह, धनेसिंह तंवर, आससिंह तंवर, भैरूसिंह तंवर, बंजरग सिंह, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह देवङा व प्रेम सिंह राठौड़ सहित अनेक ग्रामीणों ने मंत्री फूलमालाएं पहनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री भंवरसिंह भाटी को 51 किलो की माला पहनाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में फूलमालाओं से लाद दिया मंत्री भंवरसिंह भाटी को, सरपंच की मांग पर गौशाला में ट्यूबवेल कनेक्शन के आदेश दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने मंत्री भाटी को साफा बंधवा कर शॉल उढ़ाया।