May 20, 2026
news-_new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितबंर 2021। सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संस्था है और इसका उद्देश्य सेवा,संस्कार के साथ समाज मे समरसता है। ये विचार व्यक्त किए समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया ने। तापड़िया ने कहा कि देश भर में कोरोना के विकट समय में समिति सदस्यों ने तन मन धन से अपनी सेवाएं दी तथा समाज में सद्भाव मिलन आयोजनों से समिति द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि गरीब को रोजगार से जोड़ने, बेसहारा बालक बालिकाओं के लिए किए जा रहें सेवा कार्यों में समिति का योगदान स्मरणीय है। तापड़िया की अध्यक्षता में तथा संगठन मंत्री स्वरूप दान की अनुशंसा से एवं विभाग मंत्री लक्ष्मीनारायण भादू की देखरेख में जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संरक्षक रूपचंद सोनी, उपाध्यक्ष नारायणदान देशनोक, मंत्री सुभाषचंद्र शास्त्री, सहमंत्री कुंभाराम घिंटाला, कोषाध्यक्ष पवन कुमार गोहितान, युवा आयाम प्रमुख भवानीशंकर सिद्ध, महिला मंडल प्रमुख श्रीमती सुमन वैद, महिला मंडल संयोजिका श्रीमती अंजू, सहमहिला मंडल संयोजिका श्रीमती रंजू गंग, प्रचार मंत्री घनश्याम गौड़, शिक्षा आयाम प्रमुख मनोज अग्रवाल, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख मदनलाल शर्मा, स्वावलम्बन आयाम प्रमुख गणेश प्रजापत, सामाजिक आयाम प्रमुख हरिराम पटवार एवं कार्यकारिणी सदस्य शिवसिंह, परमेश्वर, धर्मगिरी, मनीराम राड आदि को दायित्व दिया गया। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने समिति के कार्य को मजबूत करने की दिशा में योगदान देने का प्रण भी किया।