August 30, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी कस्बे में सरदारशहर रोड़ स्थित दशहरा मैदान से आ रही है। क्षेत्र में एक और रमजान एवं ईद की खुशियां है वहीं दूसरी और गणगौर महोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। इन दोनो ही त्यौंहारों का सेलीब्रेशन और अधिक बड़ा करने के लिए कस्बे के दशहरा मैदान में 15 दिवसीय राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के सबसे बड़े एवं प्रामाणिक न्यूज संस्थान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए मीडिया पार्टनरशीप में इस ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। भव्यता के साथ आयोजित हो रहे मेले में अनेकों झुले, खाने-पीने के कैंटीन एवं विभिन्न स्टॉल्स के साथ साथ इस बार बड़ा डोम लगा कर रोजमर्रा के सामानों की अनेक दुकानें भी लगाई गई है। मेले में क्राकरी, रेडिमेट कपड़ों, खिलौनों, स्टेशनरी, किचन आईटम सहित अनेकों घरेलू काम का सामान सही दामों में मिल सकेगा
इस बार दी गई है भव्यता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड़ पर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित हो रहे इस राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर को इस बार भव्यता दी गई है। मेले का भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है एवं मेला स्थल के बाहर भी शानदार रोशनियों से सजावटें की गई है। साथ ही मेले के अंदर भी कई शानदार सेल्फी पॉईंट बनाए गए है व बड़ा डोम लगा कर दुकानें लगाई गई है।
आज है उदघाटन, आप भी है आमंत्रित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले का उदघाटन आज सोमवार शाम को 7 बजे समारोहपूर्वक होगा एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठक भी सादर आमंत्रित है।