May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 जून 2023। समाज मे तार तार होते रिश्तों की अनेक घटनाएं समाज में सामने आने लगी है। श्रीडूंगरगढ थाने में एक पत्नी ने अपने पति को चरित्रहीन बताते हुए गलत काम करने के लिए मजबूर करने और अपने दोस्त को खुश करने की बात को लेकर पीटने, पति के दोस्त द्वारा अश्लीलता करते हुए लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। लखासर निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया की सोमवार रात करीब 3 बजे उसका पति अपने दोस्त के साथ शराब के नशे में घर पर आया और दोस्त को अपने साथ सुलाने और दोस्त जो करे वह करने देने की बात कही। पीड़िता ने मना किया तो पति और उसके दोस्त ने उसके कपड़े फाड़ दिए व लज्जा भंग करते हुए उसे घसीटा। घटना में पीड़िता को चोटे आई और इसी दौरान पीड़िता की बेटी उठ गई व आरोपियों को दकाला तो आरोपी मौके से भाग गए। महिला की परिवाद पर श्रीडूंगरगढ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और मामले की जांच एएसआई रविंद्र सिंह करेंगे।