






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2021। इस दिवाली श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ करें कुछ अच्छा करने का संकल्प। सुने एक दीपक की दास्तां में श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे के बायीं ओर बसा कच्चे मकान में एक परिवार इस दिवाली जनता के सहयोग की अपेक्षा कर रहा है। इस परिवार की बुजुर्ग सदस्य 60 वर्षीय कमलादेवी कुम्हार ने अपने परिवार के लिए इस दिवाली आम जनता से मिट्टी के दीपक जलाने की अपील की है। कमलादेवी ने बताया कि कोरोना काल के लॉकडाउन में गत 2 वर्षों में 10 सदस्यीय परिवार के लिए आटा जुटाना भी भारी हो गया था। खाद्य सुरक्षा में नाम नहीं जोड़े जाने के कारण उन्होंने काफी संघर्ष किया है। इन्होंने कहा कि 6 बच्चे है घर में जिन्हें हम इस काम से दूर रख कर पढाना चाहते है जिससे वे अपना गुजारा किसी ओर रोजगार से कर सकें। कमलादेवी ने बताया कि घर के सभी बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते है और लॉकडाउन में स्कूल से मिली राशन सहायता को याद करना नहीं भूली। कमला देवी का पुत्र शिवप्रसाद जो दिनभर चाक चलाता है व पूरी मेहनत व शिद्दत से मिट्टी को दीपक का रूप देने में व्यस्त है। अभावग्रस्त जीवन में कमला देवी के घर ना बिजली कनेक्शन है ना ही पानी का कनेक्शन है। शिवप्रसाद ने कहा कि जनता ने चाहा तो इस बार हमारे घर भी दीपावली की रोशनी हो सकेगी और बिजली का कनेक्शन भी करवाएंगे जिससे चाक भी इलेक्ट्रिक खरीद कर ला सकें। शिवप्रसाद ने प्रशासनिक उदासीनता के कारण चाक चलाने वाले कुम्हार के लिए आई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात भी कही। बता देवें चाइनीज लाइटों ने व बिजली के दीपकों ने चाक चलाने वाले कुम्हार का रोजगार आधा कर दिया है और गत 2 वर्षों में आर्थिक रूप से इनका बड़ा नुकसान हुआ है। बता देवें क्षेत्र की जनता इनकी दीपावली रोशन करने का प्रयास करें और दीपक मिट्टी के ही जलाएं इस सुकून के साथ की आपने किसी के घर की रोशनी, त्योहार की खुशियों को आबाद किया है।
आप क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए व विशेष कवरेज के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें शेयर करें।
https://www.facebook.com/sridungargarhtime/videos/264973958756546/






