May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2022। प्रदेश भाजपा की जन आक्रोश रैली की तैयारियां बीकानेर जिले में भाजपा ने प्रारंभ कर दी है। आज जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैली के सफल आयोजन के प्रयासों की जिम्मेदारी देते हुए संयोजक व सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। श्रीडूंगरगढ़ में रैली के संयोजक पद पर रामनिवास महिया व सहसंयोजक विक्रम सिंह सत्तासर को बनाया गया। वहीं नोखा में संयोजक भंवरलाल नैण, सहसंयोजक डूंगरराम मेघवाल, लूणकरणसर में संयोजक हनुमान वैद, सहसंयोजक छोटू नाई, खाजूवाला में संयोजक मोहनलाल ढाल, सहसंयोजक राकेश सोत्रा, कोलायत में संयोजक मोहनलाल ढाल व सहसंयोजक चंपालाल गेदर को नियुक्त किया है। सारस्वत ने जिला कार्यकारिणी में अनेक पदों पर बैठे सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रेरित करने के निर्देश दिए है।