






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। वार्ड तीन के उपचुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष का रौचक परिणाम आया है। यहां भाजपा के संतोष बोहरा व भाजपा के बागी निर्दलीय जमना देवी, कांग्रेस के मालाराम प्रजापत में कड़ी टक्कर हुई। हालांकि ये वार्ड भाजपा का गढ़ रहा है। उपचुनाव में जनता ने भाजपा का ही साथ दिया है व संतोष बोहरा 26 वोटों से जीत गए है। यहां जमनादेवी को 200 वोट मिले वहीं कांग्रेस की उम्मीद भी टूट गई है कांग्रेस ने 244 वोट हासिल किए। संतोष बोहरा को 270 वोट मिले है। बोहरा ने कड़ी टक्कर के बीच चुनाव जीत लिया है व मालाराम प्रजापत दूसरे स्थान पर रहें। नोटा को भी 6 वोट मिले है। समर्थकों में जीत का उत्साह है व नारेबाजी के साथ विजय जश्न प्रारंभ हो गया है।






