






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2024। लंबे समय से सैंकड़ा ग्रामीण बदहाल सड़क से परेशान थे और अब तो यहां से गुजरने वाला हर एक राहगीर इस सड़क के सुधार की बात कहने लगा था। ये ऊबड़ खाबड़ सड़क थी गांव ऊपनी से बाना को जोड़ने वाली। इस सड़क के नवीनीकरण लिए गुरूवार 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार का बजट पारित हुआ है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि विधानसभा में विभिन्न मांगो के साथ क्षेत्र की अनेक सड़कों के कार्य की मांग की गई जिसे संज्ञान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को नई सौगात देते हुए गांव ऊपनी से गांव बाना के बीच 9 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक सारस्वत ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से क्षेत्र की सड़कों के नवीनीकरण के लिए विशेष बजट देने की मांग की गई थी। विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रीक आभार जताया। वहीं ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।




