August 29, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका लगातार विवोदों के घेरे में है और शुक्रवार को पुलिस थाने में ईओ के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। आज जिलाकलेक्टर नमित मेहता श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व सफाई कर्मियों ने उनसे ईओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सफाई कर्मियों ने ज्ञापन सौंपते हुए अपनी बात जिलाकलेक्टर के सामने रखी। सफाई यूनियन के सुभाष जावा ने बताया कि यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण धरना देकर श्रमिक अपनी बात सुनने की कह रहें थे जिस पर ईओ ने आधी रात बाद टेंट उखाड़ कर धरने के प्रति दमनकारी नीति अपनाई, यूनियन के विनोद जावा से धक्कामुक्की की व गाली गलौच किया, जिसके लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। श्रमिकों ने कहा कि बता देंवे सफाईकर्मी यहां तीन वर्ष पूर्व हुई भर्ती के कर्मचारियों का स्थायीकरण करने व करीब 7 वर्ष पूर्व रिटायर हो चुके कर्मचारियों कों उनकी पेंशन दिए जाने की मांग कर रहें है। जिसपर शीघ्र कार्रवाई करने की बात भी प्रशासन ने कही परन्तु तय समय में कोई कार्रवाई नहीं होने पर सफाई कर्मी धरने पर बैठे थे। मेहता ने इन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर नमित मेहता के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर श्रमिकों ने पालिका प्रशासन की शिकायत करते हुए ज्ञापन दिया व कानूनी कार्रवाई की मांग की।