May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2020। ये बच्चे हमारा आने वाला कल है और ये कस्बे का नाम रोशन कर कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बन देश की सेवा करेगा। दसवीं के विद्यार्थियों पर ये विश्वास जताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया कस्बे के भाजपा नेता व समाजसेवी विनोद गिरी गुसाईं ने। गुसाईं ने आज कस्बे के संस्कार इंस्टीयूट में दसवीं में उत्तम रिजल्ट लाने वाले इंस्टीयूट के छात्रों का सम्मान किया। संस्थान प्रभारी मनोज गुसाईं ने छात्रों को मेडल दिए व संस्थान का नाम रोशन करने पर बधाई दी। गुसाईं ने कहा कि बच्चों को अध्ययन करवा कर श्रेष्ठ परिणाम देना ही संस्थान का ध्येय है। विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए दैनिक भास्कर श्रीडूंगरगढ़ के ब्यूरो चीफ विशाल स्वामी ने उन्हें विज्ञान, कला, वाणिज्य संकाय में आगे केरियर बनाने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अभिभावक शेखर दुगड़ व फुसराज सुथार ने भी विद्यार्थियों को शुभकानाऐं दी।
ये हुए सम्मानित- सौरभ सारस्वत, कोमल दुगड़, कमल सुथार, सुमित तोषनीवाल, साहिबा पंवार, गार्गी ओझा, अलीशा खिलजी, राजवीर सोनी, गोपाल छंगाणी को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सरस्वती पूजन के साथ सम्मान समारोह का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इंसिट्यूट में छात्रों का अभिनंदन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंसिट्यूट प्रभारी मनोज गुसाईं ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।