August 30, 2026
IMG-20260617-WA0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2026। मंगलवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ से कालू जा रही सड़क पर गुंसाईसर बड़ा के पास हुई एक मारुति एर्टिका कार व पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत में देर रात एक ओर मौत हो गई। विदित रहे कि दुर्घटना में मारुति एर्टिका कार में सवार गांव राजेरा निवासी रामकुमार सारस्वत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके भाई देवकरण सारस्वत को गम्भीर चोटे आने पर बीकानेर रैफर किया गया था। जहां देर रात दौराने इलाज उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी और पिकअप में सवार गांव सातलेरा निवासी गिरधारीलाल जाखड़, इनकी पत्नी शारदा जाखड़ सहित बेनिसर निवासी संतोष जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ निवासी गौरव टाडा को भी गम्भीर चोटे आई थी व उन चारों को भी बीकानेर रेफर किया गया था। इन चारों की स्थिति भी अब स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक पुत्र शिव सारस्वत, सामाजिक कार्यकर्ता मोहनलाल सारस्वत रीड़ी, भाजपा नेता कोजूराम सारस्वत व श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, आरएलपी नेता विवेक माचरा, दलित नेता राजेन्द्र बापेउ, कॉमरेड सीमा जैन, अशोक शर्मा, मुखराम गोदारा आदि भी बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे व घायलों को संभाला।

2 दिनों में 9 मौतें, इलाज में लापरवाही का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार 2 दिनों में 9 मौतें सड़क हादसे में होने के बाद पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। सोमवार को हुई दुर्घटना में 7 जनों की व मंगलवार को हुई दुर्घटना में 2 जनों की मौत हो गई। मंगलवार को पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में हुई मौत पर सवाल भी उठ रहे है। वहां मौजूद लोगों के आरोप रहे कि समय पर सर्जन चिकित्सक के नही आने के कारण उपचार नही मिला व आंतरिक रक्तस्राव के कारण सबसे बातचीत करते करते ही देवकरण ने भी दम तोड़ दिया। पीबीएम में भले ही दोनों अलग अलग विचारधाराओं के नेता अलग अलग घायलों को सम्भालने पहुंचे थे लेकिन वहां राजनीतिक भेद छोड़ कर सभी घायलों को संभालते नजर आए व सभी के सुचारु उपचार के प्रयासों में जुटे रहे।