May 20, 2026
IMG-20240407-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। क्षेत्र के युवा मानव सेवा ही नहीं जीव मात्र की सेवा के कार्यों में सक्रिय होने के साथ बढ़चढ़ कर भाग लेते नजर आते है। गांव बिग्गा की आथुनी रोही में एक घायल नीलगाय को वीर बिग्गाजी सेवा समिति के सेवादारों ने शनिवार को रेस्क्यू किया। युवाओं ने उसे रोही से रस्से के सहारे पिकअप में डाला और श्रीडूंगरगढ़ राजकीय पशु चिकित्सालय लाकर इलाज करवाया। यहां से उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान अरविंद ओझा, गौरीशंकर व्यास, महावीर ओझा, कैलाश व्यास, गिरधारी ओझा, प्रकाश तापड़िया, दीनदयाल स्वामी व धीरज रंगा सहित अन्य सेवादार सक्रिय रहें।