May 21, 2026
n8

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2022। कस्बे में नवगठित अंग्रेजी माध्यम के राजकीय श्रीकन्हैयालाल सिखवाल विद्यालय में भौतिक संसाधनों के अभावों की आपूर्ति के लिए समाजसेवी आगे आ रहें है। शनिवार को विद्यालय में 1.50 लाख रूपए की राशि का सामान समाजसेवी भंवरलाल राजेन्द्रप्रसाद शांतिप्रकाश राखेचा द्वारा दिलवाया गया। इसमें राखेचा परिवार ने 45 नग बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, 1 प्रिन्टर एवं विद्यालय में कमरों की कमी के चलते एल्युमिनियम फ्रेम निर्मित रूम की व्यवस्था करवाई है। प्राचार्य विमला गुर्जर द्वारा सामान सहयोगी राखेचा परिवार सहित प्रेरक बने सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राठी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में कमरों की कमी के चलते राखेचा परिवार द्वारा एल्युमिनियम फ्रेम से निर्मित रूम का निर्माण करवा बच्चों के लिए राहत दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में एक प्रिंटर भी सौंपा गया तो प्राचार्य सहित स्टॉफ ने जताया आभार। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक कक्ष में छोटे बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर का सहयोग दिया।