May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के छोटे से गांव देराजसर गांव में एक युवक विशाल सुथार ने आईआईटी वाराणसी में चयन हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। इस समाचार से गांव भर में उत्साह व प्रसन्नता का माहौल है। ग्रामीणों व परिजनों ने विशाल का स्वागत सम्मान किया व इस सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बता देवें विशाल ने हाई स्कूल में 95.20% व गणित विषय में 94 % अंक हासिल किए थे। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को देते हुए विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य तय करने व उसे पाने के लिए एकाग्र होकर अध्ययन करने की बात कही।