May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-20 at 19.11.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोनीत होकर कन्हैयालाल जाखड़ के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर कृषि मंडी के सामने युवा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़ के निर्देशन में अभिनंदन किया गया। हेतराम जाखड़ ने बताया कि रामप्रताप डेलू, हरीराम जाखड़, राजूराम बाना, ओमप्रकाश बाना, शिवलाल बाना, मनोज जाखड़, मनोज डूड़ी, संतोष कुमार मूंड, मांगीलाल जाखड़, संदीप सैन, मदन बाना, भवानी, सांवरमल जाखड़, राजूराम घोटिया, सीताराम ज्याणी आदि कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव का माल्यार्पण किया एवं पार्टी के जयकारे लगाए। वहीं हेतराम जाखड़ बुधवार को जयपुर प्रवास पर रहे एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सदभावना दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर गांधी को श्रृद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव का श्रीडूंगरगढ़ में किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव का श्रीडूंगरगढ़ में किया अभिनंदन। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ पहुंचें जयपुर, दी राजीव गांधी को श्रृद्धांजलि।