






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। हिरणों एवं मोरों की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले सिद्ध समाज के शहीद गोरखनाथ भारी बिकमसरा की प्रतिमा श्रीडूंगरगढ़ की सिद्ध धर्मशाला में लगाई जाएगी एवं उन्हें राजकीय रूप से शहीद का दर्जा देने की मांग भी पूरजोर तरीके से उठाई जाएगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया अखिल भारतीय जसनाथी महासभा की नवनिर्वाचित कार्यसमिति की प्रथम बैठक में। कस्बे की सिद्ध धर्मशाला में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष नत्थूनाथ मंडा ने की एवं बैठक में सर्वसम्मति से प्रतिमा लगाने, श्रीडूंगरगढ़ सिद्ध धर्मशाला में प्रवेश द्वार का निर्माण करने, जर्जर चारदिवारी की मरम्मत करवाने, मोती धोरा कोलायत में जिर्णोदार के निर्णय लिए गए। बैठक में महासभा महामंत्री रूघनाथ, कोषाध्यक्ष मनफुलनाथ गोदारा, श्रवणनाथ गोदारा, लालनाथ कुकणा, बजरंगनाथ सांई, गिरधारीनाथ गोदारा, लिच्छुनाथ मंडा, किशननाथ ज्याणी, शंकरनाथ सांई, पन्नानाथ कुकणा, दुलनाथ ज्याणी, भंवरनाथ गोदारा, सहीनाथ डांगा, गणेशनाथ गोदारा, रामचंद्रनाथ टांडी सहित कार्यसमिति सदस्यों व समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी रही।




