May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं ये वक्त है जब आप जागरूकता का परिचय देवें और अपना पहला डोज लगावाने के लिए आगे बढ़ें। ये आह्वान आज उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने यहां के युवा वर्ग से किया है। चौधरी ने 15 से 18 वर्षीय युवाओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सच्चे टीका-वीर हो और देश का भविष्य होने के नाते अपने मजबूत कदम आगे बढ़ाओ और शीघ्र टीका लगवा लो। उन्होंने कहा कि अब ऐसा वक्त आ गया है की आपकी व और आपके परिजनों की सुरक्षा के लिए ये जिम्मेदारी उठानी है और इसलिए स्वयं का टीकाकरण सुनिश्चित करो। बता देवें मंगलवार शाम को राजधानी जयपुर व बीकानेर में आए कोरोना पॉजिटिव ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी है। यहां ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन टीकाकरण करवाने में जुटा है। टीकाकरण सभी का हो इसके लिए चिकित्सा विभाग के कर्मचारी भारी बरसात के दौरान भी आज अपना कार्य करने में जुटें है। आज संस्कार इनोवेटिव स्कूल, सूर्या पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर में युवा बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। प्रशासन युवाओं के टीकाकरण पर पूरा ध्यान दे रहा है और युवाओं को कोरोना के संभावित खतरे से सुरक्षा के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा स्कूलों में जा जा कर टीके लगाएं जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार से 15 से 18 वर्षीय युवाओं का टीकाकरण प्रारंभ हो गया है और पहले दिन 5202 को टीके लगे तथा मंगलवार को क्षेत्र में 2520 बालक बालिकाओं ने टीका लगवाया है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि इस गति को बढ़ाना है और बच्चे स्कूल आई.डी. या आधार कार्ड से अपना टीका लगवा सकते है। संस्थाप्रधानों ने भी बच्चों की हौसलाअफजाई की व टीका लगवाने को प्रेरित किया।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से कोरोना अपडेट्स के साथ सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में युवा बच्चों ने लगवाए टीके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूर्या पब्लिक स्कूल में लगवाए बच्चों ने टीके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श विद्या मंदिर में टीका-वीर युवा छात्राओं ने आगे कदम बढ़ाकर लगवाया सुरक्षा का टीका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा कर्मी भारी बरसात के बावजूद टीके लेकर पहुंचे।