






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2024। रविवार शाम को क्षेत्र में आये अंधड़ व बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है लेकिन साथ ही बिजली विभाग को लाखों के नुकसान के बाद कई क्षेत्रों में बिजली गुल भी कर दी। अंधड़ के बाद बिजली सप्लाई सुचारू करने के लिए अधिकारियों की टीम युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। एसडीएम उमा मित्तल ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि स्वंय इस सबन्ध में मोनिटरिंग कर रही है परंतु अंधेरे के कारण राहत कार्यो में दिक्कतें आ रही है। बता देवें अंधड़ के कारण श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 50 से अधिक पोल टूट गए है। साथ ही इंदपालसर व हथाना रोही के 33केवी सब स्टेशन पर लाखों का नुकसान हुआ है। इस कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। अंधड़ के कारण श्रीडूंगरगढ़ के अलावा लूणकरणसर में 40 पोल टूट गए व 7 ट्रांसफार्मर उखड़ गए है। वहीं दियातरा फीडर भी क्षतिग्रस्त हुआ है व नोखा में पेयजल सप्लाई ठप्प हो गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले भर में बिजली तंत्र को पुनर्स्थापित करने के लिए विभाग के दलों ने काम शुरू कर दिया है व टीमो को डेप्लॉय किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों सहित उपखंड अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।




