May 20, 2026
andhi

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले एवं राज्य में बुधवार को आंधी तूफान की चेतावनी थी और इसी चेतावनी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार शाम को तेज आंधी आई। इस तुफान रूपी आंधी ने क्षेत्र में करोड़ो रुपए का नुकसान किया है एवं क्षेत्र के सैंकड़ो खेतों में कटाई कर एकत्र की गई चने, गेहूं की फसलों को उड़ा कर मिट्टी में मिला दिया। किसानों को व्यापक नुकसान हुआ है एवं इस आपदा में अब किसानों को मुआवजे की आवश्यकता है। भंयकर आंधी से तहसील के दक्षिणी छोर के गांवों में भारी नुकसान हुआ है एवं कई जगहों पर पेड़ टूट गए। गांव लिखमीसर से ऊपनी सड़क मार्ग पर कई पेड़ टूट कर गिरने के कारण सड़क अवरूद्ध हो गई एवं जाम लग गया। क्षेत्र में बिजली विभाग को भी इस आंधी तूफान से बड़ा नुकसान हुआ है एवं क्षेत्र दक्षिणी छोर के 15 गांव पूर्णतया अंधेरे में डूब गए है। विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता राजेश रोशन ने बताया कि 11 हजार वोल्टेज की लाईनों के पोल तो बड़ी संख्या में गिरे है और 33 हजार वोल्टेज की बड़ी लाईन के 23 पोल भी धराशाही हो गए है। 132 केवी जीएसएस ऊपनी, 132 केवी जीएसएस रिड़ी, 220 केवी जीएसएस तेहनदेसर से आने वाली इन मुख्य सप्लाई लाईनों में कई जगहों पर पोल गिरने के कारण 10 से अधिक 33केवी जीएसएस पूर्णतया बंद हो गए है। गांव बापेऊ, राजेडू, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, जाखासर, कुनपालसर, राणासर, सोनियासर मिठिया, सोनियासर गोदारान, सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर शिवदानसिंह सहित कई गांवों में घरेलू एवं कृषि कुंओं की सप्लाई बंद हो गई है। निगम द्वारा त्वरित प्रयास शुरू कर दिए गए है एवं गुरूवार शाम या रात तक सप्लाई सुचारू हो सकेगी।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली पोलो के धराशायी होने से 15 गांवों में बत्ती गुल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज तूफान से बिजली विभाग को भी लाखों का नुकसान 23 पोल हुए जमीजोंद

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 33 केवी की लाइन टूटी, 10 जीएसएस पूर्णतया ठप्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुसारणा पिपासरिया में अंधड़ ने मचाई तबाही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में किसानों की मेहनत मिली मिट्टी में, मुआवजे की दरकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पिपासरिया में टूटे पोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में उड़ी फसलें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर से ऊपनी सड़क मार्ग पर गिरे पेड़, रास्ता अवरुद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण क्षेत्रो में रास्ते बंद होने परेशान हुए ग्रामीण।