






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। गांव मोमासर में गमगीन माहौल में सकारात्मक राजनीति का सूर्य दानाराम भांभू पंचतत्व में लीन हो गए है। बड़ी संख्या में मोमासर निवासी व क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पार्टी भेद से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संवेदना जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। अंतिम यात्रा में भाग लेने पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, श्यामसुंदर आर्य, तोलाराम जाखड़, विवेक माचरा, नोरंगलाल वर्मा चुरू, डॉक्टर एमपी बुडानिया, दानाराम भादू, सरपंच सुनील मलिक, उपसरपंच जुगराज संचेती, राजेश भादू, सीताराम सिहाग, कामरेड अशोक शर्मा, सुशील सेरडिया, मनोज पारख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विभिन्न स्थानों से लोग शामिल हुए। विदित रहें शुक्रवार सुबह भामू का साइलेंट हार्ट अटैक से देहांत हो गया जिससे उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में गम का माहौल छा गया।




