







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2026। गुरूवार को सीए परीक्षा का परिणाम आया एवं इस परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ की प्रतिभाओं ने भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े है। श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं प्रवासी युवाओं ने यह सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
तुषार ने पहले प्रयास में पाई सफलता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास निवासी एवं दिल्ली प्रवासी युवा तुषार मूंधडा ने अपने पहले प्रयास में ही सीए फाईनल को उर्तीण कर लिया है। तुषार आडसर बास निवासी महावीर मूंधडा एवं दिवंगत सरिता देवी मूंधडा के पुत्र है। इनकी बहिन स्वाति माहेश्वरी भी एक सफल सीए के रूप में सेवाएं दे रही है।

गीरीश ने प्राप्त की ऑल इंडिया 20वीं रैंक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास के ही निवासी गिरीश कुमार बल्देवा ने भी सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गिरीश ने 600 में से 434 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 20वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गिरीश आडसर बास के राजेन्द्र प्रसाद बल्देवा के पुत्र एवं सोहनलाल बल्देवा के पौत्र है।

राघव लखोटिया बने सीए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास निवासी दिवंगत आशी देवी-किशनलाल लखोटिया के पौत्र एवं सुशीला देवी-ललित कुमार लखोटिया के पुत्र राघव लखोटिया ने भी सीए फाईनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। राघव इन दिनों कालू प्रवासी है।

राहुल ने बढ़ाया नाढानी परिवार का गौरव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास निवासी एवं सूरत प्रवासी नाढ़ानी परिवार के राहुल नाढानी ने भी सीए फाईनल परीक्षा को उर्तीण कर लिया है। राहुल कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता शिवरतन नाढानी के छोटे भाई जगदीश प्रसाद नाढाणी का पुत्र है एवं पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहता है।

करिश्मा ने किया करिश्मा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।कस्बे के कालूबास निवासी शंकरलाल-दुर्गादेवी मोहता की पौत्री एवं जयपुर प्रवासी सुरेश कुमार-किरण देवी मोहता की पुत्री करिश्मा ने भी सीए फाईनल परीक्षा पास कर ली है एवं सीए बन कर अपने परिवार व गांव का गौरव बढ़ाया है।



