May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2020। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र में झंवर बस स्टैंड से गुजर रहे टेक्सी चालक सोनू की नजर सड़क किनारे रोती हुई एक 10 साल की बालिका पर पड़ी। बालिका को बदहवास रोते देख सोेनू ने टेक्सी रोकी ओर बालिका को चुप करवाया और रोने का कारण पूछा। तो पता चला कि वो अपने घर से निकल कर खो गयी है, बच्ची डरी हुई है और अपने पिता का नाम आमीन बताने के अलावा कुछ भी बता नहीं पा रही है। टेक्सी चालक सोनू ने अपने स्तर पर परिजनों की तलाश का प्रयास किया है और नही मिलने पर बच्ची को लेकर थाने पहुंचा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथी पाठक भी बच्ची के परिजनों को तलाश करने में सक्रिय होवे।