August 29, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2022। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत)जिला शाखा बीकानेर द्वारा आयोजित 61 वां जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में आज श्रीडूंगरगढ़ उपशाखा से प्रदेश सदस्य सोहनराम गोदारा, उपशाखा अध्यक्ष हरिराम सऊ, मंत्री दानाराम डेलू, कोषाध्यक्ष नोरंगलाल जाखड़, सभाध्यक्ष बालाराम मेघवाल ,पन्नालाल डेलू , कैलाश सियाग, श्रवणराम सियाग एवं मनोज नाई उपस्थित रहे।
इनका किया सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मेलन में शिक्षक संघ द्वारा श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक से देवेंद्र राहङ(व्याख्याता), सीताराम गोदारा (व्याख्याता), बजरंग पूनिया (शा.शि.) एवं राजाराम बाना(शा.शि.) को सम्मानित किया गया। साथी शिक्षकों ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।
शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मेलन में नई शिक्षा नीति, गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को मुक्त रखने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण अति शीघ्र करने सहित शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। उद्घाटन सत्र के पश्चात सभी शिक्षकों ने महारानी स्कूल से जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च किया। जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण अविलंब करने के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षक सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ के अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।