






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2025। स्मार्ट मीटर लगाने गांव में पहुंचे दल का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और उसे बैरंग लौटा दिया।
गांव कितासर में अखिल भारतीय किसान सभा व पंचायत समिति के उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैन के अगुवाई में ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। विरोध के चलते कार्मिकों को उल्टे पांव लौटना पड़ा। नैण ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा पूरे देश व राज्य में स्मार्ट मीटर का विरोध किया जा रहा है। ये मीटर आमजन की जेब फाड़ने का काम करेगा और क्षेत्र में भी लगातार इसका विरोध किया जा रहा है। नैण ने कहा कि सरकार द्वारा निजी कंपनियों को लाभ देने के लिए आम आदमी जेब पर डाका डालने की योजना है जो कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगमाल सिंह, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह, हुकुम सिंह, महावीर सिंह, पवन पांडिया, किशनलाल मेघवाल, रामवतार पारीक सहित अनेक ग्रामीण किसान मौजूद रहें।




