






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। शनिवार को सेरूणा थाने में पहुंचकर एक पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। गांव झंझेऊ के बन्नानाथ पुत्र ज्ञाननाथ सिद्ध ने पुलिस को बताया कि शनिवार की बीती रात करीब 2 बजे उसके घर में एक चोर घुसा व घर में बनी साल में बहू की संदूक को पूनमचंद के बाड़े में ले जाकर उसका कुंडा तोड़ दिया। चोर ने संदूक में रखे 2 लाख 50 हजार रूपए नगदी, सोने की 4 अंगूठिया, रखड़ी, मंगलसूत्र, चांदी के पायल चुरा लिए। परिवादी रात 2.30 बजे उठा तो अज्ञात जना घर से निकलकर भागने लगा। पिछे दौड़ने पर भी चोर के मुंह पर कपड़ा बांधे होने से वह पहचान में नहीं आया। चोर घर से सभी सोने चांदी के गहने ले गया। परिवादी ने आरोपी को गिरफ्तार कर सामान बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच एएसआई राजकुमार को दे दी है।



