May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2022। लोढेरा में हुई करीब 28 लाख की बड़ी चोरी के मामले में 1 लाख 90 हजार रुपये नगदी निकाल ले गए चोरों ने गहनों पर हाथ साफ कर लिया। बजरंगलाल पुत्र गणपत गोदारा के घर हुई चोरी में ग्रामीणों ने चार चोरों के पैरों के खोज को ढक दिया है। पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसमें एक लूणकरणसर टोल के कैमरे तथा एक श्रीडूंगरगढ़ टोल के कैमरे टटोलने पहुंच गई है। बजरंगलाल गोदारा श्रीडूंगरगढ़ थाने में एफआईआर करवाने के लिए रवाना हो गए है। थानाधिकारी के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है। गांव भर में वारदात की चर्चा है और ग्रामीण चोरों को लानतें दे रहें है। किसान परिवार में चिंता का माहौल है।
सोने के ये गहने हुए चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजरंगलाल गोदारा की पत्नी सोहनी देवी की चार लड़ी गलसरी 30 ग्राम, 10 ग्राम का ओम, 10 ग्राम के कान के सरलिया तथा चांदी के 700 ग्राम के कडला जोड़ी, 500 ग्राम का आंवला जोड़ी, 300 ग्राम की दो जोड़ी पायल चोरी हुआ है। वहीं ओमी पत्नी दिनेश कुमार के सोने का हार 35 ग्राम, 30 ग्राम के टेड्ड, 4 फुलड़ा 10 ग्राम सहित चांदी की पायल 200 ग्राम, तागड़ी 200 ग्राम व 10 हजार नगदी ले गए। बजरंगलाल का 7 अंगूठियां 35 ग्राम की, नगदी एक लाख 80 हजार, 2 फुलड़े, चांदी का बाजूबंद 120 ग्राम, पायजेब 1 जोड़ी 200 ग्राम, चांदी के कड़े ले गए। दिनेश पुत्र बजरंगलाल का सोने की 2 अंगूठियां वहीं लिछमा का गलसरी 30 ग्राम सोने की, टड्डा जोड़ी 30 ग्राम, मांग टीका 10 ग्राम, रखड़ी 10 ग्राम व चांदी की पायजेब 2 जोड़ी ले गए। सावित्री गलसरी 30 ग्राम, टड्डा जोड़ी 30 ग्राम, मांग टीका 10 ग्राम, रखड़ी 10 ग्राम व चांदी की दो जोड़ी पायल तथा द्रोपदी का भी यही रकम चोर ले गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक एक कपड़ा बाहर फेंका और सभी संदूको में रखा सामान निकाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार चोरों ने किया पूरा घर उथल पुथल।