August 30, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। अपने पिता को पीबीएम अस्पताल में दिखाने गए और ट्रोमा सेंटर के आगे से दिन दहाड़े चोरों ने केम्पर गाड़ी चोरी कर ली। बेजासर, सरदारशहर निवासी मोहनलाल खीचड़ ने टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने पिता सुगनाराम खीचड़ को लेकर 11 मई को पीबीएम गए थे और अपनी केम्पर गाड़ी आरजे 07 जीसी 0942 ट्रोमा सेंटर के आगे ही खड़ी की थी। पिता को भर्ती कर लिया गया और शाम पांच बजे वह बाहर आए तो केम्पर अपने स्थान पर नहीं थी। मोहनलाल ने आस पास पता किया परंतु उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली तो सदर थाने बीकानेर में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।