






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2024। क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग को उसके घर से भगाने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में सीओ निकेत कुमार ने तीसरे आरोपी को निरूद्ध कर लिया है। पुलिस ने तीसरे 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को गांव उदरासर से पकड़ा है। सीओ निकेत कुमार ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। इस टीम ने लगातार तीनों आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए। निकेत कुमार ने बताया कि हैड कांस्टेबल बलवीर काजला, कांस्टेबल योगेश कड़वासरा, नरेन्द्रसिंह व पुनीत सहित पूरी टीम सक्रिय रही। विदित रहें इस मामले में 20 वर्षीय उदरासर निवासी बाबूलाल गोदारा व नागौर निवासी 20 वर्षीय हुकमदान चारण को पूर्व में ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की नाबालिग युवती को एक युवक ने प्रेमी बन कर फोन पर बहला फुसला कर घर से भागने के लिए तैयार किया एवं उस युवक के दो दोस्तों ने युवती को घर से भगाया व नागौर छोड़ आए। लेकिन इसी बीच दोनों दोस्तों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत कुमार ने बताया कि गत 19 सितम्बर 2024 को युवती की गुमशुदगी श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुई थी। 23 सितम्बर को युवती को नागौर के भूंडेर से दस्तयाब कर लिया गया था। युवती को ढूंढने में हैड कांस्टेबल बलवीर काजला की सक्रियता एवं प्रयास महत्वपूर्ण रहे थे। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और नाबालिग के बयानों के बाद भूंडेर नागौर निवासी उसके कथित प्रेमी व उदरासर निवासी दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं जोड़ते हुए जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ के पास आई थी। सीओ ने जांच के लिए एक दल का गठन किया। दल ने सक्रियता से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए।



