May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। श्रीयादे माता मंदिर में रविवार से तीन दिवसीय श्रीयादे माता जन्मोत्सव समारोह प्रारंभ होगा। प्रजापति सेवा संगठन व पूरबा प्रजापति समाज द्वारा आयोजित समारोह की जोर शोर से सदस्य तैयारियां करने में जुटे है। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि कल 18 जनवरी सुबह 9.15 बजे से मंदिर प्रांगण में रामायण के पाठ प्रारंभ होंगे। 19 जनवरी की सुबह 9.15 बजे हवन प्रारंभ होगा। इसी दिन शाम को भंडारे का आयोजन होगा और रात 8.15 बजे से रात्रि जागरण व सम्मान समारोह प्रारंभ होगा। जागरण में भजन गायक सुदंर मालिया व रमेश कुमार अपने भजनों की प्रसतुतियां दी जाएगी। सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं व सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 20 जनवरी को सुबह सवा सात बजे माता की ज्योत के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रजापत समाज के सक्रिय कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में लगे है।