






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2021। गांव बिग्गा में सरपंच जसवीर सारण ने हनुमान क्लब क्रिकेट रात्रिकालीन प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार रात पुष्करणा बास में किया सांकेतिक रूप से क्रिकेट खेल कर किया। प्रतियोगिता का प्रारम्भ सरपंच सहित गिरधारी लाल ओझा, ओमप्रकाश सारण, महेंद्र तंवर ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता मुकेश पुरोहित व दीनदयाल स्वामी ने बताया कि अब तक प्रतियोगिता में बीस टीमों ने पंजीकरण करवाया है। प्रथम मैच श्रीडूंगरगढ़ व बिग्गा जूनियर के बीच खेला गया व कांटे की टक्कर में श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने 7 रन से बिग्गा जूनियर को हराया। गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच युवाओं में नजर आया व देर रात तक चले मैच में बड़ी संख्या में बिग्गा गांव सहित आस पास के गांवो से भी खेल प्रेमी पहुंचे और मैच का आंनद लिया। कई ग्रामीण युवा आयोजन की व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहें है। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 15 हजार रूपए, दूसरे स्थान की टीम को 7100 रूपए की नगद राशि के साथ ट्रॉफी दी जाएगी।






